February 21, 2025

दुबई से लाया जाएगा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, शाम को होगा अंतिम संस्कार

0
8
Spread the love

Mumbai News : बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की शनिवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह 54 साल की थी। उन्होंने दुबई में आखिरी सांस ली। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई। श्रीदेवी के साथ उनके पति बॉनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे। श्रीदेवी के साथ शादी में संजय कपूर भी दुबई गए थे। रात 12 बजे संजय दुबई से मुंबई लौट आए, लेकिन मुंबई पहुंचते ही उन्हें श्रीदेवी के निधन की खबर मिली। इस पर उन्होंने फिर से दुबई की फ्लाइट पकड़ ली। फिलहाल श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। शाम को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

चार दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं। इसके अलावा हिम्मतवाला, तोहफा, नगीना, औलाद, हीर रांझा, रूप की रानी चोरों का राजा, लाडला, जुदाई जैसी यादगार फिल्मों में भी अभिनय दिखाया।

13 अगस्त 1965 को तमिलनाडु के शिवकासी में पैदा हुईं। बचपन से ही उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी। चार साल की उम्र में 1967 में श्रीदेवी ने तमिल फिल्म मुरुगा में बतौर चाइल्ड एक्टर अपना अभिनय दिखाया। इसके बाद 1975 में बॉलीवुड फिल्म जूली में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *