February 22, 2025

राम मंदिर साउथ पोल लंदन में शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव

0
25
Spread the love

Faridabad News, 12 Aug 2019 : लंदन में चल रहे 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का समापन, भव्य शोभा यात्रा के साथ संपन्न हुआ। तीसरे और अंतिम दिन राम मंदिर साउथ पोल लंदन से शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा का शुभारंभ हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि और प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने नारियल फोड़ कर किया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के स्थानीय लोगों के अलावा ब्रिटिश मूल के निवासियों के साथ दुनियाभर के कई देशों के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, इस सद्भावना रथ यात्रा में मंत्री श्री विपुल गोयल ने श्रीमद्भागवत गीता को अपने माथे पर रख कर दुनिया को ये संदेश दिया कि यही वो ग्रंथ है जिससे विश्व शांति का संदेश प्रसारित प्रचारित होगा…और इसी ग्रंथ से विश्व में शांति स्थापित होगी…। गीता का सम्मान करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जब शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए सड़कों पर निकले तो लोग श्रद्धा से नतमस्तक हुए बिना नहीं रुक पाए। शोभा यात्रा जब लंदन की सड़कों पर निकली एक बार तो ये महसूस हुआ कि ये लंदन की सड़कें ना हो कर बल्कि भारत का कोई धार्मिक शहर हो…ढ़ोल मजीरों की मधुर आवाज से सभी झूम उठे।

हरियाणा सरकार के आमंत्रण पर स्वामी शरणानन्दजी महाराज स्वामी ज्ञानानंद महाराज और स्वामी परमात्मा नंद जी महाराज भी गीता जयंति महोत्सव शोभा यात्रा के साथ सड़कों पर निकले।

पवित्र धर्म ग्रंथ गीता जिसे वैज्ञानिक भी स्वीकारते हैं, ऐसे ग्रंथ के प्रचार प्रसार के लिए हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन को यादगार बनाने में हरियाणा सरकार और उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ हरियाणा के राज्यपाल सत्य नारायण आर्य के प्रतिनिधि उनके सचिव विजय दहिया मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, करनाल की महापौर रेणूबाला गुप्ता, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण, संसदीय सचिव विनोद भ्याना ने भी भरपूर सहयोग दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *