7 साल की काव्या गोयल ने बनाया योगा में नया भारतीय रिकॉर्ड

Faridabad News, 09 Feb 2019 : फरीदाबाद सेक्टर 17 की रहने वाली 7 साल की काव्या गोयल ने योगा में नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया है काव्या गोयल ने अंडर 7 में पूर्ण शलभ आसन करने में यह रिकॉर्ड बनाया है। काव्या गोयल ने 16 मिनट का पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 17 मिनट तक पूर्ण शलभ आसन करने का नया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया है। काव्या गोयल फरीदाबाद की शिव नादर स्कूल की छात्रा है और भविष्य में जिम्नास्ट में देश का प्रतिनिधित्व करने का उनका लक्ष्य है। योगा में नया भारतीय रिकॉर्ड बनाने के बाद काव्या ने कहा कि उन्हें योग करना अच्छा लगता है काव्या ने कहा कि युग में स्वामी रामदेव और खेलों में एमसी मैरीकॉम के आदर्श हैं।
काव्या की मां नेहा गोयल खासतौर पर बेटी को पढ़ाई और खेल में एक कोच की तरह आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं और कहती हैं कि हर परिवार को अपनी बेटियों को इसी तरह आगे बढ़ने की आजादी देनी चाहिए।
उनकी योगा टीचर सुनीता भी अपनी शिष्या के नए रिकॉर्ड से बेहद उत्साहित दिखाई दी। योगा टीचर सुनीता ने कहा कि काव्या की प्रतिभा साधारण नहीं है और भविष्य में वह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जिम्नास्ट में देश का प्रतिनिधित्व कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कई दिनों की मेहनत और प्रैक्टिस के बाद काव्या ने 17 मिनट तक पूर्ण शलभ आसन का रिकॉर्ड कायम किया और आगे इस को बेहतर करने का हम प्रयास करेंगे।