February 19, 2025

देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा एक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

0
46
Spread the love

Faridabad News : देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित महिला संगठन राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की कार्यकर्ता बहन सुनीता नागर जी द्वारा एक होली मिलन समारोह आयोजित किया किया गया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव बहन लता भारद्वाज जी,  जिला अध्यक्ष बहन सीमा बाल्यान जी व ग्राम अध्यक्ष – पलवली बहन अनिता सूर्या जी उपस्थित रही। समारोह में सभी बहनो ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने सभी बहनो को जागरूक करते हुए कहा कि हम महिलाओ को आपस मे एकता बनानी चाहिए क्योंकि एकता में ही बल होता है। आज के इस युग मे महिला को महिला का साथ देना चाहिए तभी महिलाये मजबूत बन पाएंगी। लता भारद्वाज जी ने बताया कि हमे संगठनात्मक मजबूती बनानी पड़ेगी। सभी बहनो को अपनी वरिष्ठ साथियो का सम्मान करना चाहिए और साथ लेकर चलना चाहिए तभी हम एक दूसरे का सम्मान कर पाएंगी। जिला अध्यक्ष सीमा बाल्यान जी ने सुनीता नागर जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनको फरीदाबाद जिले की उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सभी बहनो ने सुनीता जी को नवनियुक्त होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। अंत मे सभी महिलाओ ने एक दूसरे के साथ फूलो व रंगों की होली खेली व आपस मे भेदभाव ना करने का संदेश दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *