February 22, 2025

मेट्रो हॉस्पिटल में एक वार्ड बॉय ने एक 19 वर्षीय लड़की के साथ किया छेड़छाड़

0
Metro Hospital sec 16
Spread the love

Faridabad News : मेट्रो हॉस्पिटल में आज एक 19 वर्षीय लड़की के साथ वार्ड बॉय के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। खबर हैं कि लड़की डायरिया से ग्रस्त थी व ईलाज हेतु पिछले कई दिनों से मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती थी। खबर लिखे जाने तक महिला थाने में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रहीं थी। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स को आज ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को डायरिया था और वह बीते 6 मई से सेक्टर -16 स्थित मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती थी। इस दौरान वार्ड बॉय अशोक जिसकी उम्र करीब 28 साल हैं उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। यह बात पीड़िता ने अपने परिजनों को बताई और परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। महिला थाने की एसएचओ सविता रानी का कहना हैं कि आरोपी अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं और आज रात तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर ,मेट्रो हॉस्पिटल के अधिकारी योगेश शर्मा का कहना हैं कि यह केस सरयंत्र का हिस्सा हैं। उन्होनें ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया हूँ पर आप मेट्रो की जगह एक निजी हॉस्पिटल लिख देना। उन्होनें पुलिस से कहा हैं कि इस केस की जांच कर लो और मामले में सच्चाई है तो फिर आप आरोपी को गिरफ्तार कर लेना।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *