February 20, 2025

‘आप’ नेता धर्मबीर भड़ाना ने किया भारतीय वायुसेना के जज्बे को सलाम

0
aap
Spread the love
Faridabad News, 26 Feb 2019 : भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर किए गए हवाई हमले का जश्न आम आदमी पार्टी ने बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना के नेतृत्व में एन.एच.3 स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया। भड़ाना ने देश का तिरंगा फहराया और भारतीय वायुसेना के जज्बे को सलाम करतें हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है। क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। भड़ाना ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है, मगर पाकिस्तान ने इसको उसकी कमजोरी समझ लिया। वो शायद यह नहीं जानता कि अगर भारतीय जब अपनी पर आ जाते हैं, तो क्या कर सकते हैं। इसका एक छोटा सा नमूना भारतीय जवानों ने पाकिस्तानों को दिखा दिया है, जिसमें पाकिस्तान में पल रहे 300 से अधिक आतंकवादियों का खूबसूरती के साथ सफाया किया जा चुका है। भड़ाना ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए, वरना उसका समूल नाश तय है। पाकिस्तान पर किए गए वायुसेना हमले की प्रशंसा करते हुए धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि भारतीय वायुसेना के जवानों ने भारत का सम्मान बढ़ाया है। हम उनके जज्बे और उनके साहस को सलाम करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ सुबेदार सोहनराज, विजय छाबड़ा, डी एस चावला एडवोकेट, अमित, मयंक, डा. सी प्रकाश, जितेन्द्र, त्रिलोचन सिंह, रामजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *