February 21, 2025

कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश महासचिव बने एडवोकेट निबरास अहमद

0
18
Spread the love

Faridabad News : कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित विशाल समारोह में फरीदाबाद के एडवोकेट निबरास अहमद को कांग्रेस लीगल सेल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की मौजूदगी में कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश चेयरमैन नवीन शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रदेश भर के वकीलों को कांग्रेस के साथ जोडऩे का कार्य करेंगे और आम जनता के दुख-दर्द को कानूनी सहायता के द्वारा दूर करवाने का प्रयास करेंगे।कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित विशाल समारोह में फरीदाबाद के एडवोकेट निबरास अहमद को कांग्रेस लीगल सेल का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की मौजूदगी में कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश चेयरमैन नवीन शर्मा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रदेश भर के वकीलों को कांग्रेस के साथ जोडऩे का कार्य करेंगे और आम जनता के दुख-दर्द को कानूनी सहायता के द्वारा दूर करवाने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर हरयिाणा प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के महासचिव एडवोकेट निबरास अहमद ने अपनी इस नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, लीगल सेल के अध्यक्ष नवीन शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और प्रदेश भर में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इतना ही नहीं न्याय व्यवस्था से वंचित एवं पीडि़त लोगों को एकजुट करके उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लीगल सेल द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता का भी प्रावधान किया जाएगा। एडवोकेट निबरास अहमद ने राज्यसभा के सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन विवेक तन्खा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, संसदीय लोकतंत्र पर आधारित, सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक अधिकारों, विश्व वंधुत्व का सम्मान करते हुए पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रमों, गतिविधियों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे और हरियाणा में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करके आंदोलन भी छेड़ेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *