February 22, 2025

सर्व ब्राहमण संघ ने किया वृद्ध एवं गणमान्य ब्राह्मणों का सम्मान

0
11
Spread the love

Faridabad News/ Sunny News : आज डबुआ कालोनी के कम्युनिटी सेंटर में सर्व ब्राह्मण संघ ने एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें फरीदाबाद एवं आसपास के सभी ब्राह्मण संघो के प्रतिनिधियों और ब्राह्मणों ने भाग लिया। इस में जो वयोवृद्ध एवम गणमान्य ब्राह्मण बुजुर्ग थे उनको शॉल एवं श्री गीता जी की प्रति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगभग 70 ब्राह्मणों को सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन सभी निजी स्वार्थ एवं राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर आयोजित किया गया।

जिसमें भाजपा कांग्रेस एवं सभी राजनीतिक दलों से संबंधित लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिन में मुख्य रुप से पंडित शिवचरण शर्मा, पंडित आनंद कौशिक, सुखबीर मलेरणा, श्रीमती अनीता नारायण शर्मा, मास्टर रुपचंद्र, नरोत्तम शास्त्री, गिरवर शर्मा, रामपाल शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा, राजाराम शर्मा, टेकराम शर्मा, रिछ पाल शर्मा, विजेंद्र शर्मा श्रीराम प्रकाश शर्मा, कृष्ण मूर्ति शर्मा, बूटा शर्मा, प्रेमचंद गोड, शिवकुमार शर्मा, अमर सिंह शर्मा, ओम प्रकाश उपाध्याय, सतीश शर्मा, कुबेर दत्त शर्मा, प्रेम पाल शर्मा, राजा राम शर्मा, सुरेश पचौरी, प्रहलाद शर्मा, हेमंत, जेसी शर्मा, हेमंत मुद्गल, आर के शर्मा, पीसी भारद्वाज, सोमदत्त गोड, श्री मोतीलाल इन सभी महानुभावों को सर्व ब्राहमण संघ के संस्थापक श्री राकेश, राम भरोसे, वेद राम शर्मा, महा सिंह शर्मा, सत्यवान शर्मा, राम कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, विनीत भारद्वाज, प्रहलाद शर्मा, विनोद भारद्वाज, सत प्रकाश कौशिक एवं पधारे हुए महानुभावों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री सुखवीर मदेरणा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्री अनीता शर्मा एवं श्रीमती रेखा दीक्षित विशेष रुप से उपस्थित रही। इस अवसर पर फरीदाबाद के जाने-माने पत्रकार किशोर शर्मा ग्लोबल हरियाणा के चीफ एडिटर हरजिंदर शर्मा, के के त्रिपाठी रिक्को न्यूज़, दिनेश भारद्वाज ए वन न्यूज़, सन्नी दत्ता न्यूज़ स्टूडियो 18 को भी संस्था के लोगों ने भगवान परसुराम का चित्र एवं शाल देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर सभी आए हुए महानुभावों ने ब्राहमण एकता पर बल दिया एवं ब्राह्मणों की आर्थिक शैक्षणिक राजनीतिक दशा पर चिंता प्रकट की मंच का संचालन संगठन के मुख्य संगठन मंत्री श्री बीडी कौशिक ने किया और मंच की अध्यक्षता श्री महा सिंह शर्मा ने की। आज के समारोह में श्री वेद राम शर्मा जी को सर्व ब्राह्मण संघ का संरक्षक घोषित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *