February 22, 2025

महिला उत्थान के लिए कार्यरत अंबिका शर्मा को इंडिया ग्लोरी बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान से नवाजा गया

0
205
Spread the love

Faridabad News, 14 Jan 2020 : महिला सशक्तिकरण को लेकर काम कर रही अंबिका शर्मा ने बढ़ाया फरीदाबाद का गौरव। महिला जागृति मंच के माध्यम से फरीदाबाद, हरियाणा समेत देश के तमाम राज्यों में सक्रिय टीम के माध्यम से महिलाओं के शोषण, बाल शोषण और यौन शोषण के साथ-साथ उनके उत्थान के लिए काम करने को लेकर अंबिका शर्मा को इंडिया ग्लोरी बुक ऑफ रिकॉर्ड सम्मान से नवाजा है।

इस सम्मान के मिलने पर अंबिका शर्मा ने कहा कि देशभर में महिलाओं के उत्थान के लिए उनकी टीम काम कर रही है और उनकी टीम ही सही मायने में इस पुरस्कार की हकदार है।

अंबिका शर्मा का कहना है कि लगातार पिछले 5 साल से वह महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं शोषण और बाल शोषण को लेकर काम कर रही हैं। महिला जागृति मंच के माध्यम से उन्होंने पहले इसकी शुरुआत फरीदाबाद में की। धीरे धीरे महिलाओं के लिए ना केवल हरियाणा बल्कि देश के कई राज्यों में अपनी टीम गठित की और उनके माध्यम से महिलाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए तरह-तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए।

दो महीने पहले इंडिया ग्लोरी बुक ऑफ रिकॉर्ड के सदस्यों ने उनसे संपर्क कर उनके संगठन की तमाम जानकारी लेने के बाद उन्हें इस सर्टिफिकेट के लिए नॉमिनेट किया। आज उन्हें इंडिया ग्लोरी बुक रिकॉर्ड की तरफ से सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लिए भी गौरव की बात है कि एक संगठन मजबूती से काम कर रहा है और उसे अब पुरस्कार से नवाजा गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *