February 20, 2025

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित : उपायुक्त जितेंद्र यादव

0
Jitender Yadav
Spread the love

Faridabad News, 04 Sep 2021:  उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं हेतु हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि आवेदन हेतु अंतिम तिथि 18 सितंबर 2021 है। नामांकन हेतु सम्पूर्ण बायोडाटा सहित किये गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ नामांकन संबंधित उपायुक्त/जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सेक्टर-15- ए फरीदाबाद के कार्यालय में अंतिम तिथि 18 सितंबर 2021 तक भेजे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय रिकमेंडिग कमेटी संस्तुत के साथ इन नामांकनों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा  कार्यालय निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा को अंतिम तिथि 29 सितम्बर 2021 तक प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन करने के लिए योग्यताएं एवं शर्तें विभाग की वेबसाइट https://wcdhry.gov.in/ से डाउनलोड की जा सकती है। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि इन पुरस्कारों के अंतर्गत  इंदिरा गाँधी महिला शक्ति पुरस्कार 1,50,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार 1,00,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार 1,00,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड  51,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र, एअनएम/नर्स/फीमेल/एमपीडब्लू 21,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र, महिला खिलाडी 21,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षर महिला समूह सदस्य 21,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र, सरकारी कर्मचारी 21,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र, सामाजिक कार्यकर्ता 21,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र, महिला उधमी को 21,000 रूपए एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *