February 23, 2025

भाई नवीन सैनी ने कोड़ी कालोनी में लोगो को भर पेट भोजन करा कर मनाया अपन 35वां जन्म दिन

0
14
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद जन कल्याण चेरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन नवीन सैनी ने आज अपना जन्म दिन कोड़ी कालोनी में जाकर उनके बीच मनाया| अपने जन्म-दिन के शुभ अवसर पर उन्होंने उन बस्ती के लोगो के बीच केक कटकर सभी लोगो को खिलाया| इसके उपरान्त नवीन सैनी ने अपने हाथों से करीब 300 लोगो को भोजन करवाया और उनका आशीर्वाद लिया|

नवीन सैनी जी ने बताया की उन्हें सतगुरु के आशीर्वाद से गरीब, बेसहारा, बीमार व बुजुर्गो की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है| लोगों के बीच जा कर खुशिया बाटना व उनकी मदद करना उनका तथा उनकी संस्था का प्रथम उद्देश्य है| इसी उद्देश्य को मध्यनजर रखते हुए उनकी संस्था ने बुजुर्गो व मरीजों के लिए एक फ्री ई-रिक्शा चलाया हुआ है , जोकि 24 घन्टे सेवा के लिए उपलब्ध है|

इस मौके पर फरीदाबाद जन कल्याण चेरीटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने बड़ी ही गर्मजोशी व हर्षोल्लास के साथ उनको जन्म-दिन की शुभकामनाएं दी तथा लोगो को भोजन करवाने में पूर्ण सहयोग दिया|

जन्म-दिन के इस शुभ अवसर पर उनके साथ दीप शिखा अधिकारी, प्रोनिला जी, रीमा जी, अश्वनी सैनी जी, रजनीश सिंह, लक्ष्य सैनी, लवलीन अदलखा ,वरुण वोरा ,हितेश सिंह ,व निर्मला जी के साथ संस्था के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *