February 22, 2025

तिगांव में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0
40
Spread the love

Faridabad News, 01 Nov 2018 : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब गांव नीमका के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी व ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन राकेश भड़ाना के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने वाले चौ. रणवीर सिंह नागर उर्फ लीलू, चौ. देवेंद्र सिंह नागर, चौ. चिंता , पं. सचिन गजनी, डा. देविन्द्र रावत ढकैला, मास्टर पूरन पंचायत नीमका, चौ. अक्षय नागर, चौ. दिलबाग नागर, पं. कपिल आदि सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज आम जनता ही नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता भी तंग आ चुके है इसलिए वह अब पार्टी से नाता तोडक़र कांग्रेस से जुडऩे लगे है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, भाजपा कार्यकर्ताओं का पार्टी से पलायन होना और तेज हो जाएगा। तंवर आज दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डा. तंवर ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा एक डूबता हुआ जहाज है, जो आने वाले चुनाव तक पूरी तरह डूब जाएंगा। उन्होंने कहा कि चार वर्षाे में इस सरकार ने केवल और केवल भ्रष्टाचार व महंगाई की सौगात दी है, आज हर वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त है और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। श्री तंवर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह चुनाव को लेकर जी जान से जुट जाए और भाजपा की नाकामियों का जन-जन मेें प्रचार प्रसार करके लोगों को जागरुक करें। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष तंवर को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तत्परता से कार्य कर रहे है और पार्टी संगठन को मजबूत करने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *