February 21, 2025

भाजपा नेत्री आशा रानी ने दी सुषमा स्वराज को भावभीनी श्रद्धांजलि

0
369852
Spread the love

Faridabad News, 07 Aug 2019 : देश की महान बेटी और भाजपा की कददावर नेता सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर सैक्टर-46 ब्रह्मकुमारी आश्रम में शोक सभा का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशा रानी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आशा रानी ने कहा कि सुषमा जी का जाना पूरे देश और खासकर भाजपा परिवार के लिए भारी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसी शख्सियत थी जिसके दिल में हमेशा लोगों के लिए प्यार और सम्मान था और इसी वजह से आज पूरा देश उनके निधन पर आंसू बहा रहा है। उनका सम्बंध हरियाणा के पलवल जिले से था, जिसके चलते हमारा उनसे आत्मिक रिश्ता भी है। वो एक ऐसी महिला थी, जो दबंग और साहसिक होने के साथ बुद्धिमता से परिपूर्ण थी। उनका राजनैतिक जीवन बेदाग और बेमिसाल रहा। वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी, उनको कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर आशा, मोनिका, मंजू, रश्मि, रामरती, नीतू, डा. बिमला, मधु आदि ने श्रद्धांजलि दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *