February 21, 2025

उत्तराखंड के हर बूथ पर पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा, हर सीट पर कमल खिलाने का प्लान : पूर्व मंत्री विपुल गोयल

0
302
Spread the love

Faridabad News, 12 Feb 2022 : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता उत्तराखंड राज्य मे होने वाले विधानसभा चुनावो मे दोबारा कमल खिलाने के लिये दिन- रात मेहनत कर रहे हैं । ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा विधानसभा मे जिले के प्रवासी प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा विपुल गोयल व असम के लोकप्रिय हिन्दू ह्रदय सम्राट मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने किच्छा के भाजपा उम्मीदवार राजेश शुक्ला के समर्थन मे आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया ओर उत्तराखंड मे दोबारा से कमल खिलाकर् भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की लोगों से अपील की। इस मोके पर जनसभा में मशहूर भजन गायक सम्राट कन्हैया मित्तल ने शानदार प्रस्तुति दे लोगों में समा बाँध दिया।

आपको बता दें 2 दिन बाद यानी 14 फ़रवरी को उत्तराखंड राज्य के लिए बहुत ही अहम दिन होगा। इस दिन पूरे उत्तराखंड राज्य मे 70 विधानसभा सीटों पर मतदान होना हैं ओर अभी हाल मे उत्तराखंड राज्य मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ओर पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यमंत्री हैं।

हरियाणा से पूर्व मंत्री विपुल गोयल उत्तराखंड में बतौर प्रवासी प्रभारी के तौर पर चुनावो में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए काम कर रहे हैं ओर उनकी पुरी टीम दिन रात् मेहनत कर रही है। विपुल गोयल ने बताया की मंडल अध्यक्षों के साथ जीत की रणनीति अनुसार काम किया जा रहा हैं। सभी कार्यकर्ता व सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने बूथों और शक्तिकेन्द्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद कर पार्टी की योजना के अनुरूप उन्हें जनसंपर्क अभियान से जोड़ रहे है ओर सभी कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपलब्धियों से लोगो को अवगत करवा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे लोगों से मतदान की अपील कर रहे है।

विपुल गोयल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी धरातल पर काम करने वाली पार्टी है जिसमे हर कार्यकर्ता का सम्मान् हैं। हम सभी छोटे-बड़े को अपने साथ जोड़कर पूरी ताकत से पार्टी के उम्मीदवार को जिताने लिए काम कर रहे हैं ओर कार्यकर्ताओं के सहयोग और लगन से हम सब एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे ओर उत्तराखंड मे दोबारा से कमल खिलाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *