February 22, 2025

भाजपा युवा मोर्चा आगामी चुनावो में भाजपा की जीत में अहम भागीदारी निभायेगी: सौरभ चौधरी

0
BJP YOVA 1
Spread the love
Faridabad News, 03 Feb 2019 : भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ चौधरी का फरीदाबाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने खेडी पुल स्थित जिला कार्यालय पर युवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी (जित्ते)के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर श्री सौरभ चौधरी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर विचार विमर्श किया एवं उन्हें विभिन्न प्रकार की डयूटियां भी सौंपी।
श्री सौरभ ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नेशन विद नमो वोलेंटियर नेटवर्क, युवा आईकोन नेटवर्क, कैम्पस अम्बेसडर नेटवर्क, पहला वोट मेदी को संकल्प अभियान, ऑनलाईन प्रतियोगिता एवं अभियान, नेशन विद नमो लेखक सम्मेलन, युवा सांसद, कमल कप खेल प्रतियोगिता, कमल युवा महोत्सव, नुक्कड नाटक, विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन, कमल संदेश मोटर साईकिल महारैली, स्टेट लेवन टावन हॉल, नेशनल लेवल टावन हॉल, वाटसऐप ग्रुप फॉर्मेसन, नमो ऐप डाउनलोड सहित मीडिया प्रेंस कांफ्रेंस जैसे मुददो के बारे में विस्तृत से जानकारी दी और इन सभी मुददो को जन जन तक पहुंचाने एवं उन पर अमल करने की बात कही। साथ ही उन्होंने 1 बूथ 10 यूथ के बारे में भी जानकारी देते हुए उसे मजबूत बनाने की बात कही।  उनहोंने हर बूथ पर 10 यूथ होने की बात कही और कहा कि हमारा लक्ष्य मोदी जी को दोबारा लाना है।
उन्होने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा आगामी 2019 चुनावो में भाजपा की जीत में अपनी अहम भागीदारी निभायेगी। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष जितेन्द्रचौधरी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का एकएक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह से समर्पित है उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की पुरी टीम आगामी चुनावो को लेकर पूरी तरह से तैयार है और जन जन को भाजपा की नीतियों की जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा द्वारा चलाई गयी योजनाओं का लाभ भी युवा मोर्चा की टीम पहुंचाने में अपनी अहम भागीदारी निभा रही है।  इस मौके पर जिलाध्यक्ष फरीदाबाद जितेन्द्र चौधरी, पलवल के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बैसला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरजभान, प्रदीप खटाना सहित अन्य युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *