February 21, 2025

कर्मचारी विरोधी है भाजपा सरकार : ललित भड़ाना

0
lalit
Spread the love

Faridabad News, 08 Jan 2019 : केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल के अंतर्गत नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ सहित तमाम कर्मचारी संगठन व एसोसिएशन के कर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय के समक्ष मंगलवार को भी अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। धरने स्थल पर पहुंचे हरियाणा कांग्रेस ओबीसी सैल के प्रदेश चेयरमैन ललित भड़ाना ने कर्मियों की सभी मांगों को जायज करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी सरकार है। इस सरकार में ऐसा कोई कर्मचारी नहीं, जो सरकार की नीतियों से संतुष्ट हो। हर प्रकार का कर्मचारी सरकार की नीतियों से त्रस्त है और धरने प्रदर्शन करके अपने हकों की आवाज को बुलंद कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व कर्मचारियों को बड़े-बड़े प्रलोभन दिखाए थे परंतु सत्ता में आने के बाद किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया बल्कि कर्मचारी विरोधी फैसले लेकर कर्मचारियों को प्रताडि़त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देशभर के कर्मचारी संगठनों द्वारा दो दिवसीय हड़ताल भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम करेगी और कांग्रेस पार्टी उनके इस धरने प्रदर्शन को समर्थन करती है और उनकी लड़ाई में हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है। ललित भड़ाना ने कर्मचारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्मचारियों की सभी मांगों को एक कलम से पूरा कर दिया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने भी भाजपा सरकार की जमकर निंदा करते हुए इसे कर्मचारी विरोधी करार दिया। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के बैनर तले कर्मियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करके अपना विरोध दर्ज करवाया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *