February 21, 2025

गुजरात व हिमाचल में भाजपा पार्टी की जीत सरकार की नीतियों व विकास की जीत है: गोपाल शर्मा

0
9
Spread the love

Faridabad News : भारतीय जनता पार्टी की गुजरात व हिमाचल में जीत पर आज भाजपा जिला कार्यालय सेक्टर 9 फरीदाबाद में जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में जश्र मनाया गया एवं लड्ड़ू वितरित किये गये।

श्री गोपाल शर्मा ने कहा कि गुजरात व हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जीत सरकार की नीतियों व विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अन्य राज्यो में जो विकास के आयाम स्थापित किये है उसी का प्रतिफल है कि 22 वर्ष सेे लगातार गुजरात में भाजपा अपनी सरकार बना रही हैै और विकास के दम पर ही हिमाचल में भी भाजपा का परचम लहराया है जो कि विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सचमुच मेंं अदभुत है और उन्ही का परिश्रम की पराकाष्टा, नेतृत्व ही है कि आज भाजपा सर्वश्रेष्ठ पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस जीत में कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रधानमंत्री के प्रति जनता की श्रृद्धा और विश्वास ही विजयश्री का कारण बना है जिसके लिए वह समस्त कार्यकर्ताओ सहित गुजरात व हिमाचल की जनता का आभार जताते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत ने इस बात को साबित कर दिया है कि देश की जनता अब किसी अन्य दल को सत्ता पर लाने ही नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व यह जीत दर्ज हुई है क्योकि यह जीत सच्चाई, ईमानदारी, भ्रष्टाचार मुक्त शासन की देन है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय जो वायदे भारतीय जनता पार्टी ने किये थे वह सभी वायदे क्रमबद्ध तरीके से पूरे हो रहे है जिसे जनता बखूबी समझ चुकी है और जनता को इस बात का विश्वास हो गया है कि अगर हमारे दुख दूर हो सकते है तो वह है केवल भाजपा में ही।

गोपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नही है। पार्टी ने जब जब जो कहा वह पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जितने भी निर्णय लिये गये है उन सभी निर्णयों पर देश की जनता ने अपनी मोहर लगायी और उनको स्वीकार किया है क्योकि जनता को पता है कि यह निर्णय उन्ही के लिए लाभदायक है।

इस अवसर पर सोहनपाल सिंह, मूलचंद मित्तल, राजकुमार बोहरा, अनिल प्रताप सिंह, सुखबीर मलेरना, मनमोहन गुप्ता, टिप्पर चंद शर्मा, वजीर सिंह डागर, हरेन्द्र भडाना, किरण सौरोत, भगवान सिंह, संजीव सिंह, कविन्द्र चौधरी, मनोज नासवा, जोगेन्द्र चावला, मीना पाण्डे, दिगपाल रावत, अनुराग गर्ग, दीपांशु अरोडा, मान सिंह, बिजेन्द्र नेहरा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *