नव प्रयास संगठन द्धारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

Faridabad News : लेज़र वैली पार्क, डबुआ मंडी स्थित एन आई टी विधानसभा क्षेत्र में नव प्रयास संगठन द्धारा आयोजित रक्तदान शिविर कैंप की शुरुआत इनैलो नेता एवं ओलिंपिक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ. कर्ण सिंह चौटाला द्धारा किया गया | इस मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है| यह दानो में सबसे बड़ा दान है | रक्तदान से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है| रक्तदान करने से शरीर भी ठीक रहता है | इसलिए समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए|
इस मौके पर नव प्रयास संगठन संस्था के संचालक श्री सुनील यादव और सरदार गोल्डी ने चौ. कर्ण सिंह चौटाला का पगड़ी बांधकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया| इनैलो नेता श्री तेजपाल डागर ने पहले स्वयं रक्तदान किया और दूसरे साथियों को प्रेरित करके कई यूनिट रक्तदान भी करवाया |
इस मौके पर जिला प्रभारी डा. रामकुमार सैनी, जिला अध्यक्ष चौ. देवेन्द्र सिंह चौहान, पवन रावत, तेजपाल डागर, जगजीत कौर, प्रेम सिंह धनखड़, भजनलाल नैन, सन्तोष शर्मा, जी आर भड़ाना, ठाकुर डालचन्द सारण, रामशरण रौतेला, नरेन्द्र अत्री, जीत सिंह डागर, अमरीक कश्यप, चित्रा नैन, दर्शना रावत, पदमा नेगी, जे पी शर्मा, आर सी शर्मा, बिजेन्द्र त्यागी, चुनी लाल बांगा, संजय पांचाल, ललित गुप्ता, अजय भड़ाना, सुरजीत नागर, बेगराज नागर, सतीश रेढू, विनय धतरवाल, राजू सोलंकी, देवेंदर बैरागी, मनोज जाखड़, हरदत जांगड़ा, राजेन्द्र ढाका इत्यादि मौजूद थे |