February 22, 2025

ब्राह्मण सभा ने भगतसिंह को याद किया

0
5698522
Spread the love
फरीदाबाद, 28 सितंबर। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सैक्टर-12 फरीदाबाद स्थित कार्यालय पर शहीद ऐ आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित व शत शत नमन किया। पं सुरेन्द्र शर्मा बबली राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लडऩे वाले महान क्रांतिकारी महज 23 वर्ष की उम्र में ही शहीद हो गए, भारत को आजादी दिलाने में भगत सिंह ने अहम योगदान निभाया और अंग्रजों से जमकर टक्कर ली, उनके इस जुनून को देखकर ब्रिटिश सम्राज्य भी हिल गया था। भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उल्लेखनीय नायकों में से एक थे। उन्होने कहा कि शहीद भगत सिंह आजादी के दीवाने वीर थे छोटी सी उम्र में उन्होंने भारत की आजादी के लिए हंसते हंसते हंसते फांसी के फंदे को चुम लिया और भारत माता की आन बान शान के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होने कहा कि शहीद ऐ आज़म की मां ने कहा था अंतिम समय तक आंखों से आंसू ना जाएं भगत सिंह मेरे दूध की लाज रखना। आज हम उन्हीं की मेहरबानी से खुली हवा में सांस ले रहे हमें उनके आदर्श मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर पं हरीश पाराशर एडवोकेट, पं कृष्ण पाराशर एडवोकेट, पं कर्ण पाराशर इंजिनियर, ओमबीर, रंजन, रोहित, श्रवण, रामानुजन, रामजीलाल, मुकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *