ब्राह्मण समाज ने भगवान श्री परशुराम जयन्ती मनाई

Faridabad News : ब्राह्मण समाज फरीदाबाद के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जयन्ती समारोह भगवान श्री परशुराम भवन, सैक्टर 30, फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गई। समारोह के मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर शर्मा (अध्यक्ष-जिला ब्राह्मण सभा, फरीदाबाद) एवं समारोह की अध्यक्षता कृष्ण वीर शर्मा (प्रभारी-पतंजली योगपीठ, दिल्ली क्षेत्र) द्वारा की गई। समारोह में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं समारोह के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने भगवान श्री परशुराम की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं समाज को एकजुटता का सन्देश दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न वक्ताओं ने भगवान श्री परशुराम के आदर्शों बारे विचार व्यक्त किए । मुख्य प्रवक्ता पं टेकचन्द शर्मा विधायक-पृथला, पं नारायण दत्त शर्मा विधायक बदरपुर, पं बृजमोहन बतिश, पं देवदत्त शर्मा, पं अजय तिवारी, पं. टी. पी. भारद्वाज एवं संस्था के अध्यक्ष प. हरीशचंद कौशिक ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। समारोह में कार्यकारीणी सदस्य सर्वश्री पं देवेन्द्र शर्मा, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, डी. के. शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, उदयराम शर्मा, एस. पी. भारद्वाज, के. के. शर्मा, तरूण गौड, प्रहलाद शर्मा, जे. पी. भारद्वाज, मुख्य सलाहकार पं. रामफल शर्मा, लालचन्द शर्मा, सुतीक्षण लाई, के. बी. दूबे, आर. एस. शर्मा, राधा चरण शर्मा, ईश्वर कौशिक, के. सी. शर्मा व विजय शर्मा इत्यादि मौजूद थे।