February 21, 2025

ब्राह्मणों ने मांगी फरीदाबाद से 4 एवं हरियाणा से 20 सीट

0
654
Spread the love

Faridabad News, 20 Sep 2019 : विधानसभा चुनावों को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी से ब्राह्मणों को उचित मान सम्मान देते हुए हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में से कम से कम 20 सीटें ब्राह्मण समुदाय को देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की 9 सीटों में 4 सीटें ब्राह्मणों को अनुपात के हिसाब से देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में लगभग 3.75 लाख ब्राह्मण हैं, इसलिए फरीदाबाद में ब्राह्मणों का अधिकार बनता है कि 4 सीटें कम से कम उनको दी जाए। पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव देशहित में आगे आकर लड़ाई लड़ी है और आज भी वो जब देशहित की बात आती है तो डटकर भाजपा के साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में अगर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ब्राह्मण समुदाय की अनदेखी करती है या उनको उचित तवज्जो नहीं देती है इसके समस्त ब्राह्मण समाज का निरादर समझा जाएगा। यहां, हम आपको एक बात और स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली वरिष्ठ ब्राह्मण नेता हैं और तिगांव विधानसभा में उनका प्रबल दबदबा है। भाजपा अगर तिगांव विधानसभा क्षेत्र से किसी मजबूत ब्राह्मण नेता को टिकट देती है तो भारी मार्जिन से जीत दर्ज कर सकते हैं। क्योंकि तिगांव में ब्राह्मणों की संख्या काफी अधिक है और कोई मजबूत ब्राह्मण दावेदार वहां से राजनीतिक समीकरण पलट सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *