February 21, 2025

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कन्या सदन में सादगी से मनाया अपना जन्मदिन

0
vip
Spread the love

Faridabad News, 25 April 2019 : हरियाणा के उद्योग व पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन सेक्टर 15 के आर्य कन्या सदन में सादगी के साथ मनाया गया…कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आर्य सदन की बेटियों के साथ सबसे पहले केक काटा फिर बच्चों का मुंह मीठा कराया, इस मौके पर कन्या सदन की बच्चियों ने श्री गोयल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की…बड़ी संख्या में फरीदाबाद के लोग भी अपने विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बधाई देने के लिए आर्य कन्या सदन के गेट पर जमा हुए थे…जैसे ही श्री गोयल कन्या सदन के गेट पर पहुंचे उनके चाहने वाले बुके व फूलों का गुलदस्ता दे कर उन्हें जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दीं….श्री गोयल ने लोगों के प्यार और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया…और आर्य कन्या सदन के सभी बच्चों के जीवन में खुशियां हों ऐसी कामना की…मौका कोई भी हो लेकिन विपुल गोयल पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश देने से नहीं चूकते हैं…अपने जन्मदिन पर भी शहर के प्रतिष्ठित लोगों के साथ वृक्षारोपण कर लोगों से हर मौके पर पेड़ लगाने की अपील की, उन्होनें कहा कि वृक्षारोपण से बड़ा पुतीन कार्य और कोई नहीं है, और पेड़ लगा कर हम अपने आने वाली पीढ़ी को कल स्च्छ वातावरण और स्वस्थ पर्यावरण विरासत में दें ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *