February 22, 2025

सेंट एंथोनी स्कूल के कैडेट्स ने गांव के लोगों से वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की

0
22
Spread the love
Faridabad News, 04 Dec 2018 : सेंट एंथोनी स्कूल के कैडेट्स ने अटाली गांव में समाज सेवा कर राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया। कैडेट्स ने अपना संपूर्ण दिवस वहां व्यतीत किया। सबसे पहले वे अटाली गांव के सरपंच प्रह्लाद चौधरी से मिले और गांव में व्याप्त अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श किया। उनसे बात कर उन्होंने जाना कि गांव में लोगो को किन किन प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कैडेट्स ने गांधीजी की 150 वीं वर्षगांठ पर स्वच्छता को अपना उदेश्श्य मानते हुए हुए गांव के लोगों से वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील की। वे प्राइमरी सरकारी स्कूल में बच्चों से मिले और अस्वच्छता से होने वाली बीमारियों के बारे में चर्चा की।
कर्नल विक्रम भान के दिशा निर्देश पर कैडेट्स ने गांव में रैली निकाली और ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ का सन्देश दिया जिसका संचालन हवलदार हवा सिंह ने किया। सीनियर कैडेट योगेश के नेतृत्व में बच्चों ने शहीद स्मारक की सफाई की। गर्ल्स कैडेट्स ने मंदिर में बेटी बचाओ पर एक नुक्कड़ नाटक किया जिसमे उन्होंने महिलाओ पर होने वाले अत्याचार का मंचन किया। सविता शर्मा ने बताया कि कैडेट्स ने सभी कार्य निस्वार्थ भावना से किये और यही सच्ची सेवा है। हरियाणा रोडवेज में कार्यरत बाबा नशा मुक्ति केंद्र के संचालक करमवीर ने बड़े प्रभावपूर्ण तरीके से कैडेट्स को बताया कि वे किस प्रकार हर नशे से दूर रह सकते है जो कि हर बुराई की जड़ है।
कैडेट्स ने समाज के उत्थान की भावना किये गए कार्यों के अंतिम चरण में सीनियर सरकारी स्कूल में जाकर वहां के परिसर की सफाई कर विद्यार्थिओं को स्वच्छता का महत्व बताया और महिलाओं के विरूद्ध होने वाली सामाजिक बुराइयां उनका उन्मूलन और कानूनों का मंचन एक नुक्कड़ नाटक द्वारा कर नारी को सारी श्रष्टि की जननी बताया। फिर एक देशभक्ति के गीत से सारा समा गुंजित कर दिया। कैडेट्स ने वहां पढऩे वाली छत्राओं को कॉपी और पेन वितरित कर ‘पढ़ो और बढ़ो’ का सन्देश दिया। अटाली ग्राम के निवासी त्रिलोक और तुलसी के सहयोग से कैडेट्स ने सभी कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किये। प्रिंसिपल सिस्टर सेल्स ने कैडेट्स की सरहाना करते हुए कहा कि समाज सेवा ही जीवन की सार्थकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *