February 21, 2025

कुमारी सैलजा का जन्मदिन किसान व कोरोना पीड़ित के सम्मान मे पौधरोपण कर मनाया: जिलाध्यक्ष गजना लाम्बा

0
3012
Spread the love

Faridabad News, 24 Sep 2021: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने 11 महीने से चल रहे किसान आंदोलन, और covid के समय मे बहोत से लोगों ने अपना परिवार खो दिया उन सब को देखते हुए किसानो के सम्मान में अपने जन्मदिन नहीं मानाने का फ़ैसला किया । वही किसानों के सम्मान में हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कुमारी सैलजा के फ़ैसले को देखते हुए प्रदेश भर में हरियाणा के हर ज़िले में किसानो के सम्मान में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। इस बीच फरीदाबाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गजना लाम्बा ने सेक्टर 2 की पार्क मे त्रिवेणी पौधरोपण किया।

इस मौके पर फरीदाबाद जिलाध्यक्ष गजना लाम्बा ने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा भी हमें ही भुगतना पड़ रहा है। इसे संरक्षित करना होगा। भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। उन्होंने महिलाओं व आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक समय में एक पौधा लगाने की और उनकी देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की है। गजना लाम्बा समझाया कि पौधे मानव जीवन का एक अभिन्न अंग हैं क्योंकि पौधे हमें जीने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन देते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पौधों का महत्व बढ़ जाता है. जब तक धरती पर पेड़ हैं, तब तक इंसानों के लिए धरती पर जीवन संभव होगा।पेड़ों के बिना हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और धरती पर बारिश नहीं होगी क्योंकि पेड़ ही बारिश लाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने होंगे ताकि युवा पीढ़ी को भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जा सके। सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं और फरीदाबाद को हरा- भरा बनाएं।

इस मौके बिजेंद्र धनकड़, अनिता चौधरी, प्रिया धनखड़, कुलदीप चौधरी, तिलक कालीरमन मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *