February 21, 2025

जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर मनाया जश्न

0
546
Spread the love

Faridabad News, 31 Jan 2019 : जींद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. कृष्णलाल मिड्डा की जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर के कार्यालय पर जमकर जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर राजेश नागर को कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जमकर भाजपा की जीत पर झूमे।

इस मौके पर संबोधित करते हुए तिगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के बाद जींद उपचुनाव में भाजपा की जीत ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में भाजपा को लोगों ने वोट दिया है, उससे स्पष्ट है कि भाजपा की नीतियों ने केंद्र व प्रदेश में लोगों का दिल जीता हुआ है।

राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में भाजपा ने जींद उपचुनाव में जीत दर्ज कर विरोधियों के हौंसले पस्त कर दिए हैं और यह बता दिया है कि भाजपा के सामने गठबंधन भी नहीं टिक पाए। चाहे इनेलो-बसपा गठबंधन हो या फिर आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन या फिर राजकुमार सैनी की लोसपा भाजपा की आंधी के आगे सब चारों खाने चित्त हो गए। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सबसे अधिक दुर्गति इनेलो व कांगे्रस की हुई है। कांग्रेस ने जींद उपचुनाव में सुरजेवाला पर दाव खेला था लेकिन यह दाव कांगे्रस को उल्टा पड़ गया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी भाजपा देश व प्रदेश में पुन: सत्ता हासिल करेगी, अब इसमें कोई संशय नहीं रह गया है।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *