February 21, 2025

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर फूका मुख्यमंत्री का पुतला

0
223
Spread the love

Faridabad News, 17 Sep 2018 : प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा ने जिला अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूका। इस मौके पर पार्टी के लोकसभा प्रभारी गिर्राज शर्मा एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना विशेष रूप से उपस्थित थे। धर्मबीर भड़ाना एवं गिर्राज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता की स्थिति बनी हुई है। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाली सरकार आज प्रदेश की बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं रख पा रही है। लचर कानून व्यवस्था और कमजोर नेतृत्व के चलते प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि रेवाड़ी में एक टॉपर स्टूडेंट के साथ दरिंदगी की इंतहा को पार कर दिया गया। मगर पुलिस कार्यवाही करने की बजाय उनको ही धमकाती रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा घटाए गए बिजली के दामों को चुनावी शगूफा बताते हुए उन्होंने कहा कि कल तक अरविंद केजरीवाल पर बिजली कंपनियों को सब्सिडी देने का आरोप लगाने वाली मनोहर सरकार आज स्वयं उनके पदचिन्हों पर आ गई है। सरकारी खजाने को खाली कर बिजली कंपनियों को सब्सिडी कर जो रेट अब कम किए हैं, वो बहुत पहले कम हो जाने चाहिए थे। अब चुनावों को देखते हुए जनता को लॉलीपोप देने का प्रयास है। उक्त नेताओं ने कहा कि कभी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और कभी स्वच्छता अभियान के नाम पर जनता को घुमाया जा रहा है, विकास के नाम पर इन्होंने कुछ नहीं किया है। शहर के बुरे हालात हैं, चारों तरफ गंदगी के ढेर हैं, स्मार्ट सिटी की हवा निकली हुई है। भड़ाना एवं शर्मा ने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, मगर इससे पहले मुख्यमंत्री को स्वयं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मनोहर सरकार को कमजोर सरकार बताते हुए इसे प्रदेश के लिए खतरा बताया। इस मौके पर विजय गुर्जर, सुनील ग्रोवर, स. तेजवंत सिंह, हीरालाल सोनी, विनोद भाटी, पिंकी, प्रीति, दयावती सहित सैंकड़ों महिलाएं मौजूद थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *