February 21, 2025

एनएचएम कर्मचारियों को पक्का किया जाए : धर्मबीर भड़ाना

0
89
Spread the love

Faridabad News, 12 Feb 2019 : अपनी मांगों को लेकर बीके चौक पर धरने पर बैठी एनएचएम कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी एवं आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। निजीकरण, आऊटसोर्सिंग एवं ठेकाप्रथा की नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है। कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है, जिससे उनमें असंतोष की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन दे पा रही है और न ही उनके रोजगार स्थायी कर पा रही है। जिसके चलते कर्मचारियों के लिए विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।
कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए आप नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों, किसानों एवं आम लोगों के हितों के लिए वो हमेशा लड़ते रहेंगे और प्रदेश में आप पार्टी की सरकार आने पर कर्मचारियों को दिल्ली की तर्ज पर अधिकतम वेतन दिया जाएगा और सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की नीति पर तेजी से कार्य किया जाएगा। आप नेताओं ने कहा कि जब तक कर्मचारियों में अपनी नौकरी के प्रति अस्थिरता रहेगी, उसका मन काम में नहीं लग सकता। इसलिए हमें कर्मचारियों में विश्वास पैदा करना होगा, ताकि वो अपना ध्यान समस्याओं की बजाय काम पर लगा सकें। भड़ाना ने कहा कि सरकार कर्मचारियां के साथ घिनौना खेल, खेल रही है। जब वो धरना-प्रदर्शन या आन्दोलन करते हैं, तो उनको नौकरी पर रख लिया जाता है और बाद में मनमर्जी से बिना किसी नोटिस के हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब सत्ता में आई थी तो बड़े-बड़े वादे लोगों से किए थे। युवाओं को नौकरी का झांसा देकर सत्ता तो हथिया ली, मगर आज प्रदेश के युवा धक्के खाने का मजबूर है, इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने तो नौकरी पर लगे लोगों
को हटाने का काम शुरु कर दिया है। कभी रोजगार के नाम पर सत्ता में आने वाली सरकार आज लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रही है। आप नेता गिर्राज शर्मा, जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी एवं धर्मबीर भड़ाना ने कर्मचारियों को 17 फरवरी को गोहाना में अरविंद केजरीवाल की खूंटा पाड़ रैली के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर संगठन मंत्री सुनील ग्रोवर, स. तेजवंत सिंह, राजूद्दीन, विनोद भाटी, हीरालाल सोनी, शेर मोहम्मद, सोहनराज, सुबोध शर्मा, मोहित गुप्ता, राजपाल झा, भूमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *