February 22, 2025

कांग्रेसी नेता विकास चौधरी ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर लड्डू बांटकर खुशी जताई

0
22
Spread the love
Faridabad News : कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने अपने कार्यालय पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनादेश का अपमान किया है। भाजपा की भ्रष्ट व असंवैधानिक चेष्टा को न्यायपालिका ने कुचल डाला। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा का यह चेहरा आज से 16 साल पहले भी सामने आया था, जब भाजपा अध्यक्ष और उनके कैबिनेट मंत्री नोट लेते हुए कैमरे में कैद हुए थे।
भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस विधायकों को खरीदने की हरसंभव कोशिश की लेकिन ईमानदार व्यक्तित्व वाले विधायकों ने हर लालच को ठुकरा दिया। सत्ता लालसा में अंधी हो चुकी भाजपा का संविधान और लोकतंत्र विरोधी चेहरा सबके सामने आया है। भाजपा ने अपनी तमाम आसुरी शक्तियों का प्रयोग किया लेकिन इसके बावजूद सरकार महज ढाई दिन में ही गिर गई। भाजपा सीएम को राष्ट्रीय गान से पहले ही त्यागपत्र देना पड़ा। भाजपा ने इसी तरह बिहार, गोवा समेत चार राज्यों में संविधान को ताक पर रखकर भ्रष्ट आचार के जरिए अपनी सरकार बनाई।
इस मौके पर विकास चौधरी के साथ प्रदीप धारीवाल, सोनू यादव, ईदरीश खान, नित्ता पहलवान, अमित अरोड़ा, धीरज नागर, सोनू मलिक, योगेश शर्मा, रोहताश शर्मा, आशीष सिंह, सोनू बडग़ुर्जर, रोहित मलिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने कांग्रेस की जीत पर एक दूसरे को बधाईयां दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *