February 22, 2025

भारत बचाओ रैली में फरीदाबाद से भारी मात्रा में पहुंचेंगे कोंग्रेसी कार्यकर्ता : आनंद कौशिक

0
896
Spread the love

Faridabad News, 12 Dec 2019 : पूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सेक्टर 9 स्थित कार्यलय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। जिसमे आनंद कौशिक कहाकि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदानमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देशव्यापी ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित की जा रही है जिसमे फरीदाबाद से बड़ी संख्या मेंलोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहाकि आज भारत के तमाम लोग भाजपा सरकार से परेशान है। यह रैलीऐतिहासिक होगी और कांग्रेस के तमाम लोग नए सिरे से, एक नई शुरुआत करेंगे। इसके लिए शहर से लेकर गांव तक बैठकें की जा रही हैं, जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहाहै। आनंद कौशिक ने कहा कि आज देश के हर वर्ग में घोर निराशा छाई हुई है, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारणदेश का हर वर्ग हर वर्ग त्रस्त है। सरकार के गलत फैसलों और जन विरोधी नीतियों केकारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। हजारों उद्योग बंद होने की काग्गर पर है और लाखों लोगों की नौकरियां जा चुकी है। घरेलू उत्पाद भी 6 साल में सबसे कम है और बेरोजगारी 45 साल में सबसे अधिक है। ‘मंदी और तालाबंदी’ इस सरकार की पहचान बन गई है। हरियाणाप्रदेश में भी मंदी का बड़ा असर हुआ है। आज प्रदेश कीबेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे अधिक है। पिछले 5 वर्षों में बड़े बैंक घोटाले हुए हैं।देश के इतिहास में पहली बार कृषि से जुड़ी वस्तुओं पर टैक्स थोपा गया। किसानों कोफसलों के सही दाम नहीं दिए जा रहे और उनकी फसलें तक नहीं खरीदी जा रही है। महंगाईसातवें आसमान पर है। प्याज 100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा बिक रही हैऔर अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल डीजल के दामों में हो रहीलगातार बढोतरी आम जनता की कमर तोड़ रही है। दलितों और महिलाओं पर इस सरकार मेंअत्याचार के मामले तेजी से बढ़े हैं। परन्तु भाजपा सरकार आम लोगों की आवाज सुनने केबजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसलिए समाज के तमाम वर्गों में, चाहे वो नौजवान है, चाहे वो छोटे व्यापारी हैं, चाहे वो छोटे उद्योग चलाने वाले हैं, चाहे वो किसान हैं, महिलाएं है, दलित-आदिवासी या पिछड़ा वर्ग है,भारत के तमाम नागरिक आज इस सरकार सेपरेशान है। उन्होंने कहा कि पिछ्ले दिनों फरीदाबाद व पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने भाजपासरकार की इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया था। जिन्हें जनता का भरपूर समर्थनमिला। आनंद कौशिक ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भाजपा सरकार की इन जनविरोधीनीतियों को बेनकाब करने के लिए 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदानमें देशव्यापी ‘भारत बचाओरैली’ का आयोजनकर रही है। इस रैली में फरीदाबाद से सबसे बड़ी संख्या में भागीदारी होगी। इस मौके पर अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, वेद राम शर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ,देवेंद्र दीक्षित, आर एस डागर, धन सिंह तंवर, विनोद कौशिक, जगदीश हुड्डा, हाकिम प्रधान, रईस खान, सुरेंद्र सिंह, आकाश शर्मा, बीपी जोशी, आकाश शर्मा,जय किशन भारद्वाज,जय भगवान भारद्वाज, राजेंद्र सिंह चौहान, धर्मपाल चहल, बबलू चौधरी, जीतू गोयल,यशवीर सांगवान, गजना लांबा, पम्मी मान, बॉबी ,लक्ष्मी देवी, जमुना देवी, सीएल भारद्वाज, आरडी पराशर, गंगाराम गोयल, राजकुमार यादव आदि मौजूद थे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *