February 23, 2025

कांग्रेसियों ने मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की 57वीं पुण्यतिथि

0
102
Spread the love

Faridabad News, 27 May 2021 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक के अनुज व  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 57वींपुण्यतिथि के अवसर कोरोना महामारी को देखते हुए रूल का पालन करते हुए नीलम चौक स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीलम चौक पर जाकर साफ-सफाई की और पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को जल से धोकर साफ किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद में जगह-जगह फेस मास्क व जरूरतमंद खाद्य सामग्री बांटी। इस अवसर पर बलजीत कौशिक ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। जिन्होंने भारत में लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, अग्रगामी एवं शांतिप्रिय राष्ट्र की नींव डाली। पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और स्वतंत्रता से पहले और बाद मे भारतीय राजनीति के मुख्य केन्द्र बिन्दू थे। उन्होने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू युगदृष्टा, महान स्वतंत्रता सेनानी, महान वकील, कुशल राजनेता, विश्वशांति के अग्रदूत थे, जिन्होने स्वतंत्रता संग्राम मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत में विकास की नींव डाली, जिसमें किसानो के लिए बांध, नहरें, मजदूरों के लिए कारखाने व मिलों का निर्माण, वैज्ञानिको के लिए तमाम शोध संस्थान और युवाओं के लिए शिक्षण संस्थाओं का निर्माण कराया, जिसे कृतज्ञ राष्ट्र सदैव याद रखेगा।उन्होंने कहाकि फरीदाबाद को बसाने में भी पंडित जवाहर लाल नेहरू का अहम भूमिका रही है। श्री कौशिक ने कहा कि भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित रहा और उनके पुरे परिवार ने भारत की आजादी में अपना अपूर्व योगदान दिया। भारत को आर्थिक रूप से निर्भिक बनाने के लिए भी उन्होंने बहुत अहम योगदान दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्यार करते थे, इसलिए उन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे।इस अवसर पर पूर्व पार्षद व प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगरा,महिला जिला अध्यक्ष सुनीता फागना,अनिल कुमार,एनएसयूआई के उपाध्यक्ष विकास फागना,अश्वनी कौशिक,विशाल मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *