February 21, 2025

रोहतक की मंथन सभा में होगा अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान

0
vijay kaushik congress
Spread the love
Faridabad News : हरियाणा के गुडग़ांव, पंचकुला, हिसार में मंथन शिविर आयोजित करने के बाद 12 फरवरी को रोहतक के पुराने आईटी ग्राउंड में आयोजित मंथन सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा आगमन को लेकर प्रदेश की खट्टर सरकार के खिलाफ बड़े संघर्ष का ऐलान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने बताया कि प्रदेश भर के कांग्रेसियों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर अमित शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा करेंगे और इस सभा में किए गए फैसले को लेकर भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ युद्ध स्तर पर संघर्ष का विगुल बजाया जाएगा।
मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने कहा कि हरियाणा को तीन बार दंगे-फसाद और लूट की आग में झोंकने वाली भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आव भगत में लगी हुई है। यहां तक कि जाट समुदाय को बरगलाने के लिए उनके मुकदमें वापस लेने के आश्वासन दिए जा रहे हैं। जो कि सीधा-सीधा हरियाणा की नकारा कानून व्यवस्था को उजागर करता है। इस समय प्रदेश में एक ऐसी सरकार है जो अपने स्वार्थ के लिए हरियाणा को किसी भी आग में झोंक सकती है और अपने फायदे के लिए अपराधियों को कोई भी छूट दे सकती है। जिसके जिम्मेवार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं इसलिए उन्हें काले झंडे दिखाने से लेकर हर तरह के विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। जिसे 15 फरवरी को अमित शाह के आगमन पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।
श्री कौशिक ने कहा कि 12 फरवरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर का जन्मदिन भी है जिसको लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इसके अलावा मंथन सभा में कांग्रेस के द्वारा आयोजित तीन मंथन शिविरों का निचोड़ भी पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने प्रस्तुत किया जाना है इसलिए इस मंथन सभा को रोहतक डिकलेरेशन के नाम से भी जाना जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की भी जिम्मेवारी लगाई जाएगी कि वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रमों में जाकर  हरियाणा की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करें।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विजय कौशिक ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों की रूपरेखा के लिए सभी कांग्रेसी एकजुट हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस के नेताओं को साजिश के तहत सीबीआई जांच एवं ईडी की जांच के नाम पर ब्लैकमेल किया जा रहा है और उन्हें नाजायज रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने विधायक ललित नागर के परिसरों पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी की निन्दा करते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ संघर्ष करने के कारण उनके खिलाफ ये कार्यवाही की जा रही हैं। सरकार की इन दमनकारी नीतियों का विरोध करने के लिए रोहतक की मंथन सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ संघर्ष का बड़ा ऐलान किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *