February 21, 2025

निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

0
304
Spread the love

Faridabad News, 15 Sep 2021: दो महीने से वेतन व पैंशन का भुगतान न किए जाने से खफा फरीदाबाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। आज के घरने की अध्यक्षता नगर निगम कर्मचारी कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला ने की। मंच का संचालन उद्यान विभाग के महासचिव सुरजीत नागर ने किया।

जारी प्रैस विज्ञप्ति मे फेडरेशन प्रधान रमेश जागलान ने बताया कि कर्मचारियो के घरने का आज 14वॉ दिन है परन्तु नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों के मांगों को लेकर गम्भीर नही है। फैडरेशन के अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों शीध्र पूरा किया जाये और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 17.09.2021 को होने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हडताल मे बढ-चढ कर भाग लेंगें। उन्होने यह भी बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संध, हरियाणा भी म्युनिंस्पिल कॉरपोरेशन ईम्पलाईज फेडरेशन फरीदाबाद द्वारा फरीदाबाद, नगर निगम मे की जाने वाली एक दिवसीय टूलडाउन हडताल मे सभी कर्मचारी भाग लेंगें। नगर निगम का पूरा चक्का जाम करेंगे। जनहित को देखते हुए जल वितरण विभाग एव फायर विग्रेड को टूलडाउन हडताल से दूर रखा गया है ताकि शहरवासियो को किसी समस्या का सामना ना करना पडें।

आज के प्रदर्शन मे फेडरेशन उपप्रधान शाहाबीर खान, रणसिंह भडाना, मटरू लाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रधान यू0एम0 खान, राम बिहारी, प्रमोद रोहिल्ला, राजपाल तेवतिया, शशी अधाना, दयानन्द पाली, लालाराम नरवत, राजेंद्र सिंह, विजयपाल पटवारी, धीर सिंह, हरेराम सौरोत, करन सिंह, कर्मचन्द बघेल, भूपसिंह, विनोद कुमार, श्यामवती, सुमन, उषा, सीता राम शर्मा, टेकचन्द शर्मा, अतर सिंह भडाना, मोहन देशवाल, नेरेन्द्र कुमार व खजान सिंह ने भी सम्बोधित किया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *