February 22, 2025

गौ तस्करों ने मचाया आतंक

0
8
Spread the love

Faridabad News/ Sunny Dutta : गौ तस्करों ने मचाया आतंक गौ को उठाने से रोकने पर जानलेवा हमला गाडी को घसीटते हुये दूर तक ले गये। बीती रात सुबह चार बजे गौ तस्कर पर्वतीय कालोनी से गौ माताओं को जबरदस्ती गाडी मे चढा रहे थे। जिसका स्थानीय लोगों ने प्रतिरोध किया। वहाँ पहूचे लिव फार नेशन के सदस्यों ने इसका विरोध किया तो तस्करों ने गौ रक्षकों पर गोली चला दी जिसमे अनिल कौशिक और उनके साथी बाल बाल बचे।फिर भी गौ रक्षको ने जान पर खेल कर गौ माता का बचा लिया। गौ हत्यारो ने गौरक्षकों पर आधे घंटे तक गोलियां बरसाई जिससे लोगों मे दहसत है। पुलिस द्वारा कारवाई ना करने से उल्टे गौ रक्षक पर मुकदमा दर्ज करने से तस्करों के होसले बुलंद हैं। अब वो लोगों की पालतु गाय उठाने से भी नही डरते। हालात इतने भयावह है। लोग प्रतिरोध करने से भी डरने लगे है। पता नही सरकार कब जागेगी। गौ सेवा के नाम पर बना आयोग मात्र दिखावा बन कर रह गया है। शिकायत करने पर काम कर रहे गौ रक्षकों को घर बैठने की सलाह दी जाती। क्या ऐसी ही गौ रक्षा होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *