क्राइम ब्रांच 65 ने एक आरोपी को दबोच बरामद किया 12 किलो गांजा

Faridabad News : श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री अमिताभ सिंह ढिल्लो के दिशा निर्देश पर प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक वरुण कुमार व उनकी टीम ने फरीदाबाद एरिया में गांजा बेचने वाले एक आरोपी सुखदेव पुत्र ब्रह्मजीत निवासी जवां थाना छायंसा फरीदाबाद को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया के आरोपियों को विशेष सूत्रों से मिली सूचना पर जाट चैक सिटी बल्लभगढ़ एरिया से गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी पलवल से गांजा लेकर आता था। और फरीदाबाद के सेक्टर 55 व सिटी बल्लभगढ़ के एरिया में भेजता था।