February 23, 2025

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने साई धाम में किया पौधा रोपण

0
3
Spread the love

Faridabad News : आज विक्रम कपूर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय फरीदाबाद ने साई धाम में पहुॅचकर 50 पोधे लगाए।

इस मौके पर डी.सी.पी मुख्यालय विक्रम कपूर के अलावा जगदीश सहदेव प्रोजेक्ट चेयरमेन, संजय बंसल प्रेजिडेंट रोटरी, भारत बाबर, कुलभूष्ण जेन, मोती लाल चेयरमेन साई धाम, सतीस गुप्ता, ओ.पी गुलाटी, नरेश वर्मा के अलावा गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

श्री विक्रम कपूर ने बताया कि साई धाम पर 50 पौधा रोपण किया गया है। उन्होने कहा कि अगर हमें आने वाली पीडी को विरासत में कुछ देना चाहिए तो शुद्व पर्यावरण से बढकर कुछ भी नही है।

अच्छे पर्यावरण से ही हम प्रकृति की शोभा बढा सकते है। धर्मशास्त्रों में वृक्षारोपण को पुण्यदायी कार्य बताया गया है। इसका कारण यह है कि वृक्ष धरती पर जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। भारतवर्ष में आदि काल से लोग तुलसी, पीपल, केला, बरगद आदि पेड़-पौधों को पूजते आए हैं। आज विज्ञान सिद्ध कर चुका है कि ये पेडू-पौधे हमारे लिए कितने महत्त्वपूर्ण हैं।

 

उन्होने कहा कि वृक्ष पृथ्वी को हरा- भरा बनाकर रखते हैं। पृथ्वी की हरीतिमा ही इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है। जिन स्थानों में पेड़-पौधे पर्याप्त संख्या में होते हैं वहाँ निवास करना आनंददायी प्रतीत होता है। पेड़ छाया देने के साथ-साथ वे पशु-पक्षियों को आश्रय प्रदान भी करते हैं। हम सब को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा तो जरूर लगाना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *