February 22, 2025

डी पी वत्स को राज्यसभा के लिए नोमिनेट कर ब्राह्मण समाज का गौरव बढाया : सुरेन्द्र बबली

0
14
Spread the love
Faridabad Aone News/ Dinesh Bhardwaj : हरियाणा की एक राज्यसभा सीट के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन रह चुके रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स ने राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवार बनाया है। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कांग्रेस व इनेलो की तरफ से अभी तक किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। भाजपा सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने पं. डी पी वत्स को राज्यसभा के लिए नामांकित कर भाजपा ने ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ाया है। डीपी वत्स को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने ब्राह्मण को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का वो तबका है, जिसने कभी भी किसी चीज की चाह या इच्छा नहीं जताई। ब्राह्मण एक संतुष्ट कौम है, जिसे जितना मिल जाए, उसी में खुश रहता है। मगर, भाजपा ने जिस प्रकार से हरियाणा से डीपी वत्स के राज्यसभा के लिए भेजे जाने से ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *