February 20, 2025

सिद्धदाता आश्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों संग जन्माष्टमी के गवाह बने भक्तगण

0
22563
Spread the love

Faridabad News, 25 Aug 2019 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य प्रस्तुतियों को देखने के लिए जैसे पूरा शहर ही श्री सिद्धदाता आश्रम में उमड़ पड़ा। यहां पर मंदिर की भव्य सजावट और शानदार भजनों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने के लिए लोग देर रात तक डटे रहे। यहां करीब तीन बजे कार्यक्रम संपन्न हुआ।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रोशनी में नहाए श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में बेतहाशा संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने यहां बनाई सुंदर झांकियों का अवलोकन किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के गवाह भी बने। यहां रात 12 बजे अधिपति श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सविधि भगवान के जन्मोत्सव की विधि संपन्न करवाई जिसके बधाई गीतों से माहौल गुंजित हो उठा। यहां पर वृंदावन से बांसुरी गु्रप के विनय गोस्वामी व कलाकारों ने जहां अनेक प्रकार के नृत्य प्रस्तुतियों से कान्हा का चरित्र चित्रण करने का प्रयास किया वहीं नारायण सेवा के बच्चों एवं जीविका रघुवंशी की प्रस्तुतियों को भी भक्तों ने सराहा।

शानदार सजावट, कसी हुई सुरक्षा व्यवस्था के बीच समस्त कार्यक्रम निर्विघ्र संपन्न हुआ। सभी यहां भोजन प्रसाद एवं कन्हैया का विशेष धनिया का प्रसाद लेकर प्रस्थान किया। आश्रम के बाहर लगी विभिन्न स्टॉल्स पर भी लोगों को अनेक प्रकार के भोज्य पदार्थ प्राप्त हुए। इस अवसर पर स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि भटके इंसान और परेशान भक्त को राह दिखाने के लिए भगवान को अवतार लेना पड़ा। यही कार्य भगवान की कृपा से गुरुजन करते हैं। इसलिए एक व्यक्ति को भगवान की लीलाओं और गुरुजन की शिक्षाओं पर भरोसा कर उन्हें अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *