February 21, 2025

अब महिला भी बनेंगी डिजिटल वारियर

0
78
Spread the love

Faridabad News, 14 Feb 2019 : फरीदाबाद जीतो महिला इकाई की ओर से सेक्टर 14 डीएवी स्कूल के सभागार में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से डिजिटल वूमेन वारियर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुवात नमस्कार मंत्र से की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सोशल मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने हिस्सा लिया। आज के युग मे जब महिलाये हर क्षेत्र में प्रगति कर रही हैं, तो उनके लिए जरूरी है कि बदलते परिवेश में वो सतर्क भी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अथिति और एक्सपर्ट के रूप में आये श्री रक्षित टंडन ने महिलाओं को व्हाट्सएप्प, फेसबुक, के साथ साथ अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के बारे में बताया और साथ ही उनसे बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने हिडन कैमरा को भी ढूंडने की के बारे में बताया। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड से बचने के भी तरीके बताए। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के रूप में डीएवी सेक्टर 14 की प्रिंसिपल अनिता गौतम, दिल्ली जीतो से हेमा जी, फरीदाबाद जीतो के अध्यक्ष सज्जन कुमार, मुख्य सलाहकार आर के जैन ओसवाल मौजूद रहे। जीतो महिला विंग की अध्यक्ष सीमा जैन ने बताया जीतो का मुख्य उद्देश्य महिलाओ को सशक्त बनाना है, इसके लिए समय समय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, ताकि महिलाओ का विकास हो सके। आगे भी इस तरह के सेमिनार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सकेट्री मनीषा जैन, उपाध्यक्ष गरिमा जैन, रीमा जैन, दीपा जैन के साथ अन्य मेंबर मौजूद रहे सभी ने कार्यक्रम में पुरे जोश से हिस्सा लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *