February 22, 2025

सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत नारायणा में लोगों को फ्री N-95 मास्क व सैनिटाइजर बांटे

0
101
Spread the love

New Delhi News, 28 April 2021 : भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य व प्रमुख समाज सेवक डॉ संजीव अरोड़ा ने आज यहां नारायणा में भारतीय जनता पार्टी जिला करोल बाग कार्यालय के बाहर लोगों को फ्री N-95 मास्क व सैनिटाइजर की बोतले बांटी। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को रेहडी पटरी पर काम करने वालों को व फल सब्जी बेचने वालों को फ्री मास्क व सैनिटाइजर दिए गए। डॉ. अरोड़ा ने कहा की पूरी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी के नेतृत्व में जगह जगह पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद लोगों को अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। आज नारायणा में मास्क व सैनिटाइजर देकर उन लोगों की मदद की गई है जो जरूरतमंद है। डॉ. अरोड़ा ने कहा की कोंरोना की लड़ाई में एकमात्र हथियार मास्क व सैनिटाइजर है। ऐसे में दिल्ली में कोई भी बिना मास्क व सैनिटाइजर के ना रहे। तभी यह कोरोना जंग जीती जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *