February 19, 2025

दो लाख दस हजार सूर्य नमस्कार करके नया रिकॉर्ड बनाने में जिला जेल बनी प्रदेश में अग्रणी : जयकिशन छिल्लर

0
107

फरीदाबाद, 09 फरवरी। जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने बताया कि जिला जेल फरीदाबाद में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव’’ मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार व हरियाणा योग आयोग द्वारा प्रस्तावित 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए महानिदेषक कारागार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा जेल के बन्दियों द्वारा गत 2 फरवरी 2022 से 08 फरवरी तक प्रतिदिन 13 सूर्य नमस्कार प्रति व्यक्तिकिया गया। जेलर जयकिशन छिल्लर ने बताया कि जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों तथा जेल के बन्दियों द्वारा कुल 2 लाख 10 हजार सूर्य नमस्कार करके 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का नया रिकार्ड बनाने में जिला जेल फरीदाबाद ने अहम योगदान दिया। उन्होंने बताया कि जेल की सभी बैरकों में जेल के ही योगा में निपुण कैदी योग शिक्षकों की उपस्थिति में अन्य सभी बन्दियों के द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया।

जेल अधीक्षक जयकिशन छिल्लर ने आगे बताया कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर के सभी अंगों का व्यायाम हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन इसका अभ्यास करता है तो भी वह अपने शरीर को निरोग रख सकता है। सूर्य नमस्कार करने उपरान्त अन्य योगासन करना भी आसान हो जाता है। सूर्य नमस्कार करने से बन्दियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों में भी नई उर्जा का संचार हुआ है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव में हिस्सेदारी करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *