February 21, 2025

फरीदाबाद में खुला टीम अटल सेना का जिला कार्यालय

0
25
Spread the love

Faridabad News : टीम अटल सेना फरीदाबाद के पदाधिकारियों के द्वारा भारत नगर खेड़ी रोड ओल्ड फरीदाबाद में जिला कार्यालय खोला गया है जिसका उद्घाटन अटल सेना (किसानमोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान रामदेव आर्य ने किया! इस अवसर पर रामदेव आर्य ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों और आदर्शों का सम्मान करते हुए उनके बताए हुए रास्ते का अनुसरण करते रहें और 2019 के मिशन भाजपा विजय को कामयाब बनाने के लिए दिलो- जान से मेहनत करें!

अध्यक्ष महोदय ने कहा कि जब से केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा देश सामरिक और आर्थिक महाशक्ति की तरफ तेजी से अग्रसर हो रहा है और देश के प्रत्येक नागरिक का भरोसा हमारी पार्टी पर बढ़ा है और देश के लोगों को पूरा विश्वास है 2019 में एक बार फिर नरेंद्र भाई मोदी देश के प्रधानमंत्री बनकर हमारे देश को दुनिया के शिखर पर पहुंचाने में कामयाब होंगे!

इस अवसर पर भाजपा नेता कमल सरोत, फरीदाबाद नगर निगम पार्षद नरेश नंबरदार जी, अटल सेना के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जागलान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सुमित डाटा, अटल सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद जावेद देशवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद भारद्वाज, महिलामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉली चौधरी, जिला अध्यक्ष डॉक्टर कुशल पाल सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सुरजीत सिंह, जिला महामंत्री आनंदजी, प्रदेश संगठन मंत्री महिला मोर्चा आशा फौजदार, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मोर्य, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा रोहताश चौधरी, समेत अटल सेना के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे!

इससे पहले फरीदाबाद जिला अध्यक्ष डॉ. कुशल पाल सिंह तोमर, प्रदेश संगठन मंत्री मोहम्मद जावेद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि रामदेव आर्य एवं अन्य मेहमानों का पगड़ी पहनाकर तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र भेंट कर सम्मान किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *