February 21, 2025

द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की लड़कियों ने रचा इतिहास

0
2
Spread the love

Faridabad News, 23 Dec 2018 : द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब ने एक बार फिर अपने जिले का नाम रोशन किया है। द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की लड़कियों ने रचा इतिहास 16 से 22 दिसंबर तक स्पोर्ट्स कंपलेक्स बेंगलुरु, कर्नाटक मे हुई सब जूनियर वूमेन नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक व 2 कांस्य पदक व मेहक धरा बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीतकर हरियाणा को पहले नंबर पे किया। पहली बार नेशनल लेवल पर इतने अघिक मेडल जीतकर लड़कियों ने यह है साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है । द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब ने 11 मेडल हासिल किए हैं जो आज तक किसी क्लब ने नहीं किया है वह द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की लड़कियों ने कर दिखाया। द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की लड़कियों ने 7 स्वर्ण पदक हासिल किए, जिनमें से 32 से 34 किलोग्राम भार वर्ग मैं माही शिवाच पिता का नाम देवेंद्र शिवाच ने स्वर्ण पदक , 38 से 40 किलोग्राम भार वर्ग में कशिश मेहता पिता का नाम नवीन मेहता ने स्वर्ण पदक, 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग मेहक धरा पिता का नाम विकास धरा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया और वह इस प्रतियोगिता मैं उम्दा प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता की बेस्ट बॉक्सर भी रही, 40 से 42 किलोग्राम भार वर्ग में वामीनी चौधरी पिता का नाम विजय भाकर ने स्वर्ण पदक, 32 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में इशिका पिता का नाम तहेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक, 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में तनीषा लंबा पिता का नाम लेट जगबीर लांबा ने स्वर्ण पदक, 42 से 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्टेफी जोसेफ पिता का नाम अजय जोसेफ पोल ने स्वर्ण पदक, के साथ ही द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की लड़कियों ने दो रजत पदक हासिल किए। 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में उर्वशी भारद्वाज पिता का नाम राजपाल भारद्वाज ने रजत पदक , 60 से 62 किलोग्राम भार वर्ग में सिखा पिता का नाम सतपाल ने रजत पदक हासिल किया ,इसके साथ ही लड़कियों ने 2 कांस्य पदक पर कब्जा किया जिनमें से 36 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में आश्रेया बिष्ट पिता का नाम नरेंद्र बिष्ट ने कांस्य पदक,50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका त्यागी पिता का नाम राज कुमार त्यागी ने कांस्य पदक विजेता हासिल कर अपने कलब और जिले का नाम रोशन किया। क्लब के मेडलिस्ट लड़कियों का स्वागत किया गया तथा उनके कोच राजीव गोदारा अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ने मेडल जीतने पर सभी लड़कियों को बधाई दी और उन्होंने कहा की फरीदाबाद की लड़कियां किसी से कम नहीं है और उन्होंने बताया की आज तक किसी क्लब में नेशनल लेवल पर इतनी संख्या में मेडल हासिल नहीं किए हैं। और फरीदाबाद की लड़कियों ने हरियाणा स्टेट में ही नहीं बल्कि नेशनल लेवल पर अपने जिले और क्लब का नाम रोशन किया। यह लड़कियां आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *