February 21, 2025

डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण

0
WhatsApp Image 2024-09-23 at 4.20.23 PM
Spread the love

Faridabad : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग ने छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। विभागाध्यक्ष रचना कसाना के समन्वय में आयोजित इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को दूरदर्शन केंद्र की कार्यप्रणाली एवं राष्ट्रीय प्रसारकों का व्यावहारिक अनुभव और अंतर्दृष्टि प्रदान करना रहा। दूरदर्शन इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर नितिन सपरे और दूरदर्शन न्यूज़ के डिप्टी डायरेक्टर विनोद शंकर बैरवा ने छात्रों को दूरदर्शन के इतिहास के बारे में बताया। विनोद शंकर बैरवा ने छात्रों को दूरदर्शन में इंटर्नशिप के अवसर, हिंदी टाइपिंग, भाषा पर पकड़ बनाने, और शब्दों के चयन की महत्त्वता के बारे में जानकारी दी। दूरदर्शन न्यूज़ रूम, दूरदर्शन इंडिया न्यूज़ रूम, कंट्रोल रूम और एडिटर कार्यालय भ्रमण के दौरान छात्रों ने न्यूज़ रूम कार्यप्रणाली से जुड़े सवाल-जवाब किए। छात्रों ने भारत के युद्ध स्मारक और इंडिया गेट का भी भ्रमण किया। उन्होंने भारतीय इतिहास के युद्धों और शहीदों के बारे में जानकारी प्राप्त की और म्यूजियम में रखे युद्ध उपकरणों को अवलोकन किया।

महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने कहा कि ऐसी यात्राओं से व्यावहारिक शिक्षा और उद्योग जगत का परिचय मिलता है जो हमारे छात्रों के विकास के लिए आवश्यक है। एसएफएस ओवरल कॉर्डिनेटर डॉ. रुचि मल्होत्रा ने कहा की इस तरह के शैक्षिक भ्रमण छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान एवं आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। विभागाध्यक्ष रचना कसाना और सहायक प्रोफेसर राधिका मित्तल ने चालीस छात्रों के समूह का नेतृत्व किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *