February 22, 2025

कायस्थ महासभा विनय नगर द्वारा हुई भगवान श्री चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना

0
1
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद मे विनय नगर फरीदाबाद में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना की गई। जिसमे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारी श्री मती मेघना श्रीवास्तव (राष्ट्रिय महिला अध्यक्ष), श्री बी. एस. सक्सेना ( महामंत्री हरियाणा प्रदेश), फरीदाबाद जिला से जे.पी. श्रीवास्तव, अतुल सिन्हा जी, सुनील सिन्हा, अमित, सतीश दत्ता, रत्नेश मालिक, संजय श्रीवास्तव तथा अतुल श्रीवास्तव (युवा अध्यक्ष हरियाणा प्रदेश) जो की मंदिर कार्यकर्ता समूह के एक सदस्य भी है।

सभी पदाधिकारियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना की, विनय नगर कायस्थ महासभा के पदाधिकारी श्री अनिल श्रीवास्तव, सुनील कुमार वर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेश चंद्र, शिव कुमार सिन्हा, श्री श्रवण कुमार लाल, मुकेश सक्सेना, राम मनोहर भूषण, राकेश वर्मा, सुनील सिन्हा एवं समस्त विनय नगर कायस्थ बन्धुओ को बधाई दी जिन्होंने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना कराई।

इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्री मती मेघना श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किसी भी समाज की जीवन्तता,सक्रियता,एवं गतिशील बनाये रखने हेतु महत्वपूर्ण होते है। धर्म का वास्तविक अर्थ लोगो को आपस मे जोड़ना है। इस तरह के आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि अन्य जातियों के संगठनों के द्वारा जहाँ सामाजिक सरोकारो पर मिलजुल कर कार्य किया जा रहा है वही राजनीतिक क्षेत्र में भी अपने संगठन के कारण सशक्त हुए है तथा राजनीति में उनकी प्रवल भागीदारी भी सुनिश्चित हुई है। वर्तमान समय मे किसी भी जाति के शाशक्तिकारण का पैमाना उसकी राजनीति में हिस्सेदारी से सुनिश्चित हो रहा है,समय की मांग है कि कायस्थ समाज को भी अपनी सांगठनिक मजबूती कर राजनैतिक चेतना विकसित करनी होगी और शासन सत्ता में अपनी भागीदारी प्राप्त करनी होगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *