February 22, 2025

मशहूर अभिनेता शशि कपूर को फरीदाबाद के कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

0
9
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद के शुभम टावर में अभिनेता शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें श्रद्धांजलि सभा के आयोजक संजीव कुशवाहा ने बताया कि शशि कपूर अपने जमाने के मशहूर अभिनेता थे। जिन्होनें कई नामी फिल्मों में काम किया था। उन्होनें कहा कि शशि कपूर का जन्म 1938 कोलकाता में हुआ। उनका कैरियर पृथ्वी थिएटर से शकुंतला नाटक से हुआ। शशि कपूर पृथ्वी राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। उनकी पत्नी जेनिफर का देहांत 1984 में हुआ उसके बाद वह अकेलापन महसूस करने लगे और बीते सोमवार की रात को लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत कोकिलाबेन अस्पताल मुंबई में हुआ। उन्होंने अब तक 160 फिल्मों में काम किया। उनकी पहलीे फिल्म आंखें थी।श्रद्धांजलि देने में मुख्य रूप से आयोजक संजीव कुशवाहा, मां महेंद्र शर्मा, पवन गुरु, वंदना कपूर, प्रदीप गुप्ता, तरसेम शर्मा, युगल मित्तल, रिया, पायल, अर्चना के साथ  श्याम, दीपक, शमीम, मनीष शर्मा आदि मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *