February 19, 2025

टोल बूथों से घिरा फरीदाबाद, कीमत चुकाए बिना नहीं निकल पाते : विकास चौधरी

0
09
Spread the love

Faridabad News : फरीदाबाद-गुडग़ांव टोल प्लाजा पर टैक्स की बेतहाशा वृद्धि को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि टोल टैक्स की दरें 25 फीसदी तक बढ़ाई हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने अपने हाथों में ‘अच्छे दिन गए तेल में जनता पिस गई जुमलों के खेल में, बहुत हुई महंगाई की मार बदल डालो भाजपा सरकार, बढ़े हुए टोल रेट वापस लो वाले स्लोगन लिखी हुई तख्तियों को अपने हाथों में लिया हुआ था। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर काफी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाया।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने कहा कि फरीदाबाद तो चारों तरफ से टोल बूथों से घिर गया है। गुडग़ांव जाएं तो टोल देना पड़ता है। दिल्ली जाए तो टोल देना पड़ता है। पलवल क्रॉस करते हुए टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब फिर 5 रुपए बढ़ा दिए हैं। भाजपा सरकार तो पृथला में ही नया टोल बूथ बनवा रही है। तब तो पलवल आने-जाने के लिए भी कीमत चुकानी होगी। प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, ज्ञानचंद आहुजा, एसएल शर्मा, धर्मदेव आर्य, नरेश गोदारा, अनीशपाल मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *