February 21, 2025

त्योहारों से बढ़ता है आपसी प्रेम और भाईचारा : वासुदेव अरोड़ा

0
104
Spread the love

Faridabad News, 12 Jan 2020 : सामाजिक संस्था पंजाबी फैडरेशन फरीदाबाद (रजि.) के तत्वाधान में सैक्टर 10 कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की ओर से लोहड़ी समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था के प्रधान वासुदेव अरोडा मुख्य अतिथि के रूप में अपने साथियों सहित मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने श्री अरोडा का फूलों से स्वागत किया।

समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए वासदेव अरोडा ने कहा हम त्यौहारों से आपसी प्रेम और भाईचारा बढता है। हम सब भारत माता के सपूत हैं, और एक भारतीय होने के नाते सब को मिल जुलकर रहना चाहिए। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई सहित सभी धर्मों के लोगों को एक दूसरे के रीति रिवाज और त्यौहारों का सम्मान करना चाहिए। सबको मिल -जुलकर मनाना चाहिए, ताकि समाज में प्रेम और भाईचारा बढे। जब सब एक साथ रहेंगे, तभी देश की प्रगति होगी। उन्होने कहा लोहड़ी सिर्फ पंजाब का त्यौहार नहीं, बल्कि खुशी, और भाईचारे के प्रतीक का त्यौहार है। इसकी शुरूआत घर में खुशी के आने से हुई थी। आज पंजाब ही नहीं पूरे देश और विदेशों में लोहडी को लोग होली, ईद और दिवाली की तरह खुशी बांटकर मनाते हैं।

श्री अरोडा ने कहा त्यौहारों से जीवन में खुशी और नए उत्साह का संचार होता है, और जब किसी त्यौहार को सभी जाति धर्म के लोग बिना भेदभाव और एकता के साथ मनाएं तो त्यौहार का उत्साह बढ जाता है। उन्होने कहा पंजाबी फैडरेशन फरीदाबाद प्रति वर्ष लोहडी और मकर संक्राति दोनो त्योहारों को मनाती है। मकर संक्रांति वाले दिन कार्यालय पर ही गरीब और बेसहारा लोगों को कंबल भी वितरित किए जाएंगे। समारोह में वी. के. उप्पल, राजकुमार खत्री, वाई.पी. भल्ला जगदीश वर्मा, विनोद मग्गू, दीपक छावडा, सुनील गक्खड, शीतल लूथरा, आर.सी. कटौच, कथुरिया, गुरदेश सिंह देव, अजय बहल, कशिश गर्ग, सुषमिता, मनोज वर्मा, धमेन्द्र सिंधवानी, ओ.पी. मनचंदा, रेख चौधरी, रशमी जुनेजा, जुगल किशोर, अजीत चावला, एम.एल खुराना, के.के. अरोरा, नरेश शर्मा, गीता, हीरा लाल, दीपक अरोडा, आई.एस. तौमर एवं जगदीश अरोडा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *