February 22, 2025

एशियन अस्पताल में एक जनवरी को हुई पांच डिलीवरी

0
DJLOFG.A³Fe°FF IYFa°FÜ

DJLOFG.A³Fe°FF IYFa°FÜ

Spread the love

Faridabad News : नव वर्ष पर कई महिलाओं ने समय से पूर्व डिलीवरी कराई है। जिन महिलाओं ने सोमवार को बच्चों को जन्म दिया है, वे इसे ईश्वर की ओर से नए साल का तोहफा मानती हैं। सरकारी अस्पताल में एक जनवरी को 15 महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है तो सेक्टर-21ए के एशियन अस्पताल में तीन महिलाओं ने साल के पहले दिन मां बनने की चाह में सिजेरियन कराया। एशियन अस्पताल में एक जनवरी को पांच डिलीवरी हुई हैं। इनमें से 4 महिलाओं ने पहले ही इच्छा जता दी थी कि उनका बेबी नए साल के पहले दिन होना चाहिए। तीन महिलाओं की डिलीवरी इसी हफ्ते संभावित थी, लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से सिजेरियन की बात रखी। एक महिला की सामान्य डिलीवरी हुई है।

इंद्रा कांपलेक्स निवासी महेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी नीता ने सोमवार सुबह बेटे को जन्म दिया है। वह चाहते थे कि उनकी संतान नए साल के पहले दिन जन्मे। नए साल पर बेटे के जन्म को वह प्रभु की कृपा मानते हैं।

कई बार महिला अपनी मर्जी की डिलीवरी की तारीख बताती हैं। नव वर्ष पर भी ऐसा ही हुआ। हम देखते हैं कि जच्चा-बच्चा को कोई जोखिम तो नहीं है। इसके बाद ही सिजेरियन किया जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *