February 22, 2025

फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक जरुरतमंदो को राशन, मास्क और सेनिटाइजर बांट कर रहे हैं मदद

0
106
Spread the love

Faridabad News, 06 May 2020 : फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनंद कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने आज बुधवार को अपने सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर विभिन्न कालोनियों की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से काफी संख्या में परिवारों को सुखा राशन, मास्क और सेनीटाईजर वितरित किए। पूर्व विधायक आनंद कौशिक और बलजीत कौशिक जबसे कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाऊन हुआ है, तभी से कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद व बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन व बना हुआ खाना मुहैया करा रहे है। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि आज देश कोरोना महामारी संकट की स्थिति में है। इस संकट की घड़ी में कांग्रेस पार्टी और उसके नेता गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में दिन-रात लगे हुए हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी शैलजा ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को इस महामारी के दौरान आम जरुरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का दिशा निर्देश दिए हैं।क्योंकि कोरोनावायरस महामारी के चलते लगे लॉक डाउन से गरीब लोगों का रोजी-रोटी का साधन छिन गया है। अब उनके खाने के भी लाले पड़ रहे हैं, लेकिन सरकार गरीब लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है। यही कारण है कि अब लोग भूखे मरने के कगार पर आ गए हैं। उन्होंने कहा जबसे लॉकडाऊन हुआ है वे अपने स्तर पर गरीब जरूरतमंदो को राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। बलजीत कौशिक ने इस महामारी के दौरान पीड़ित लोगों की सहायता और इलाज करने के लिए डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य जरूरी सेवाओं में जुड़े हुए लोगों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, क्योंकि वे दिन रात अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने में लगे हुए हैं। इसके अलावा उन सभी संस्थाओ का भी धन्यवाद किया जो इस महामारी के दौरान लोगों को खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस महामारी में जरूरतमंद लोगो की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में वे सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है क्योकि यह समय राजनीती का नहीं बल्कि जनता को इस महामारी से निजात दिलाने का है। उन्होंने कहाकि की कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है की उन हर जरुरतमंदो तक राशन मुहैया कराए जहां सच में जरुरत है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, डॉक्टर सौरभ शर्मा जिला अध्यक्ष प्रोफेशनल कांग्रेस सेल, एडवोकेट विनोद कौशिक, गौरव वशिष्ठ, अश्विनी कौशिक, सचिन शर्मा, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पम्मी मान, जमुना देवी, बेबी आदि विशेष रूप से मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *