February 21, 2025

भाजपा संगठन में गायत्री बनी जिला उपाध्यक्ष

0
13
Spread the love

Faridabad News : भाजपा की पुरानी,कर्मठ एव निष्ठावान कार्यकर्ता श्रीमति गायत्री को भारतीय जनता पार्टी में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रीमति गायत्री ने भाजपा में सक्रिय रहते हुए ना केवल बहुत सी महिलाओं को पार्टी से जोड़ा ब्लकि पार्टी के नीतियों को घर घर तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई जिस कारण उन्हें जिला उपाध्यक्ष जैसे अहम पद का दायित्व सौंपा गया। श्रीमति गायत्री ने अपनी इस नियुक्ति पर केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, महिला मोर्चा की प्रदेशध्यक्ष निर्मल बैरागी व प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम महाजन का धन्यवाद व आभार प्रकट किया है। श्रीमति गायत्री ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व व हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उनपर जो आस्था व्यक्त की है उसे वो हमेशा बनाए रख्रेंगी। उन्होनें कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा और ईमादारी से निभाएंगी और पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूती देने का काम करेगेी।

इस मौके पर चित्रा शर्मा, बिन्दू, सरोज, निशा, सुधा, ज्योति, चन्दर मोहित व कमल मौजूद थे

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *